Saturday, 28 July 2012

जुदाई

आज जुदा हो रहे हैं...
उस लम्बी जुदाई से पहले!
कहते हैं:
अपना एहसास दिलाती है
मौत
आने से पहले!

Thursday, 17 May 2012

भ्रम

सिर्फ किरणों को पी कर
ये मान की सूरज को निगल गयी मैं
धरा चली है चैन से सोने
सुबह होने दो
आँखें खुलने दो
नींद ही नहीं
भ्रम भी टूट जायेगा!

Wednesday, 9 May 2012

गहरा

मेरा ज़ख्म
जो भरा था वक़्त ने
कुरेदा किसीने बेवजह....
भरा नहीं;
हरा था
खून नहीं;
निकले आंसू....
घाव काफी गहरा था !


Thursday, 22 December 2011

दिल से.......!

हर ख़ुशी दाख़िल हो अब दामन में मेरे यार के
कोई ग़म शामिल न हो जीवन में मेरे यार के
ऐ खुदा मेरे लिए तुमने चुने काटें सही
पर हसीं गुलशन बिछा आँगन में मेरे यार के

Saturday, 3 December 2011

मन से रहेंगे साथ सदा......

कभी तुम्हें आँखों  के बिलकुल सामने मैं पाता हूँ | 
और कभी मैं मीलों तुमसे दूर चला आता हूँ |
कभी लगे तू नदिया कोई और समंदर मैं हूँ | 
कभी लगे तू नभ मैं बादल, तुझ में समा जाता हूँ | 


कभी तुझे मैं बूझ न पाऊँ ऐसी तू है पहेली | 
और कभी प्रतिबिम्ब मेरा हो ऐसी तू है सहेली |
कितना भी तू रूठ ले मुझ से दूर नहीं जाना है | 
मन से रहेंगे साथ सदा; हाँ, मैंने क़सम है ले ली |

बस यूँही